फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बोलेरों का टक्कर से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

बोलेरों का टक्कर से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

Mon, 23 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
बोलेरों का टक्कर से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
बिधूना (औरैया)। शुक्रवार को भरथना-बिधूना मार्ग पर इंडिका व बोलेरो कार की टक्कर हो गई थी। जिसमें इंडिका कार सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया था। वृद्ध ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मऊ गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वो अहिवरन पुर्वा अपने मामा के यहां इंडिका से जा रहे थे। चिरकुआ पुलिया के पास भरथना से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह, उसके पिता सूबेदार मिश्रा, भाई राजीव कुमार, अलका मिश्रा व साक्षी मिश्रा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हम लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पिता सूबेदार मिश्रा (90) को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य लोगों का सीएचसी में इलाज हुआ। सैफई में उसके पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed