{"_id":"5bbcf5db867a5528230b7c08","slug":"171539110363-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर आटो खड़ा करने को लेकर आटो चालक व दुकानदार आपस में भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर आटो खड़ा करने को लेकर आटो चालक व दुकानदार आपस में भिड़े
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया कोतवाली क्षेत्र में सुभाष चौक के पास मंगलवार को सुबह आटो चालक और दुकानदार भिड़ गए। विरोध स्वरूप आटो चालकों ने जाम लगाकर हंगामा किया तो दुकानदारों के पक्ष में व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया। करीब डेढ़ घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई।
मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे व्यापारी सनिल कुमार अवस्थी सुभाष चौक के पास स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर सामान लगा रहे थे। उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के पास ही खड़ी कर दी थी। इसी बीच तेज गति से आटो को बैक कर रहे चालक सुनील कुमार निवासी भाऊपुर ने साइकिल को टक्कर मार दी। सनिल अवस्थी विरोध जताया तो आटो चालक ने गालियां देनी शुरू कर दी।
दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। आटो चालक ने साथियों को एकत्रित करके सड़क पर दोनों तरफ जाम लगा दिया। लगभग पौन घंटे तक आटो चालकों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला व ट्रैफिक इंचार्ज शैलेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगाए खड़े आटो चालकों को खदेड़ा।
विज्ञापन
पुलिस दोनों पक्षाें को कोतवाली ले गई। जानकारी होते ही व्यापारी नेता सुधीर पुरवार व राजेश बाजपेई मौके पर पहुंचे। इधर व्यापारियों ने आक्रोशित होकर अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद लिखित समझौते पर मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने चालकों को बेवजह किसी की दुकान के सामने आटो खड़ा न करने के सख्त निर्देश दिए।