{"_id":"5a1da3374f1c1bc1678be602","slug":"171511891767-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात निकायों में 2140 लोगों को जारी किए गए लाल कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात निकायों में 2140 लोगों को जारी किए गए लाल कार्ड
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मतदान में किसी प्रकार की अराजकता न हो सके इसके लिए पुलिस ने जिलेभर में 2140 लोगोें को लाल कार्ड जारी किए हैं। जिन व्यक्तियों को लाल कार्ड जारी किए गए हैं वह मतदान करने के बाद कोतवाली पहुंच जाएंगे। जिन पर कोतवाली पुलिस निगरानी रखेगी। वहीं, एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में अराजकता करने वाले व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
औरैया कोतवाली पुलिस ने 510 लोगों को लाल कार्ड जारी किए हैं। अछल्दा नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने 200 लोगों को लाल कार्ड जारी किए हैं, जबकि अयाना व अजीतमल कोतवाली पुलिस ने 590 व्यक्तियों को लाल कार्ड जारी किए हैं। इसके अलावा बिधूना कोतवाली पुलिस ने 620 व्यक्तियों को लाल कार्ड जारी करते हुए हिदायत दी है कि वह मतदान करने के बाद कोतवाली पहुंच जाएं।
वहीं दिबियापुर थाना पुलिस ने 120 व्यक्तियों को लाल कार्ड जारी किया गया है। इसके अलावा फफूंद थाना पुलिस ने 100 व्यक्तियों को लाल कार्ड जारी किए हैं। एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए संदिग्ध व्यक्तियों को लाल कार्ड जारी किए गए हैं। मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों को तत्काल जेल भेजा जाएगा।