फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, बैंक कैशियर की मौत

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, बैंक कैशियर की मौत

Wed, 26 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, बैंक कैशियर की मौत
एक बाइक पर तीन सवार, कैशियर की मौत
विज्ञापन


उरई। एक बाइक पर सवार बैंक मैनेजर, कैशियर व कर्मचारी को सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कैशियर ने दम तोड़ दिया। बैंक मैनेजर व कर्मचारी को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

एट थानाक्षेत्र के ग्राम पिरौना स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर रामसागर (57) पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी सीतापुर हाल निवासी एट और कैशियर अनिल शुक्ला (56) पुत्र रामप्यारे निवासी मोहल्ला इंद्रानगर, उरई सोमवार शाम बैंक बंद कर घर के लिए निकले। ये लोग साथी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वरुण तिवारी के साथ उसकी बाइक पर निकले थे। एट जाते समय यह लोग जैसे ही ग्राम जखौली के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बाइक को रौंदते हुए निकल गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए और घायलों को सड़क किनारे किया और सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कैशियर अनिल शुक्ला ने दम तोड़ दिया। वहीं, मैनेजर रामसागर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वरुण की हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कैशियर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस के मुताबिक चालक ट्रक लेकर भाग गया है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हेलमेट नहीं लगाए थे सवार, ट्रक की चपेट में आकर बैंक मैनेजर व कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
- एट के जखौली गांव के पास सोमवार शाम हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed