फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जमीन लिखवाकर रात में ससुराली मारने का कर रह थे प्लान

जमीन लिखवाकर रात में ससुराली मारने का कर रह थे प्लान

Thu, 14 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जमीन लिखवाकर रात में ससुराली मारने का कर रह थे प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जालौन चौराहे पर एक महिला घर की छत पर चढ़कर चिल्ला रही थी। जब वहां लगी पुलिस ने देखा तो वह घर पर पहुंची और जानकारी ली। महिला ने बताया कि ससुराली आज रात में उसकी हत्या करना चाहते हैं। इस पर पुलिस महिला व उसकी सास को कोतवाली ले आई। वहीं, पति मौके से फरार हो गया।
कोतवाली पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। उसके पति ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है। जब वह शादी के बाद घर आई तो मालूम चला कि पहली पत्नी जिंदा है जिसे यह लोग भिंड में बंधक बनाए हैं। इस पर उसने विरोध जताया तोे यह लोग उसे मारने-पीटने लगे। बताया कि उसका मायका भी भिंड में है। वहां उसके नाम कुछ जमीन है। ससुरालीजन जबरन उससे जमीन के कागजात पर अंगूठा लगाकर लिखवाना चाहते हैं। अब विरोध किया तो गुरुवार को उसका पति घर में रस्सी और कुल्हाड़ी ले आया और उसे रात में मार देने का प्लान बना रहा है। जिस पर वह घर से बाहर भागना चाह रही थी मगर घर के दरवाजे आदि बंद थे तब वह छत पर जाकर चिल्लाई। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने महिला के मायके भिंड में सूचना कर दी है। कोतवाल अखिलेश मिश्रा का कहना है कि वह क्षेत्र में गश्त पर हैं। कोतवाली पहुंचकर ही घटना बता पाएंगे। उनकी जानकारी में मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed