फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुलिस की मदद से अवैध कब्जे हटवाएं लेखपाल

पुलिस की मदद से अवैध कब्जे हटवाएं लेखपाल

Sun, 04 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की मदद से अवैध कब्जे हटवाएं लेखपाल
एट। कपासी गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद से ससुरालीजन घर से फरार हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके वालों को सूचना दी है।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के ग्राम कपासी निवासी पूनम कुशवाहा (28) पत्नी देवेंद्र कुशवाहा की शनिवार की रात अचानक तबियत खराब हो गई। उसकी हालत नाजुक होते ही ससुरालीजन घर से भाग निकले। सुबह पड़ोसियों ने जब उसे तड़पते देखा तो आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पड़ोसियों ने बताया कि पूनम का पति देवेंद्र शराब का आदी है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात भी देवेंद्र ने पूनम को बहुत पीटा, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले गए थे, जहां इंजेक्शन लगवाकर उसे घर ले आए और हालत बिगड़ने पर कुछ देर बाद उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस व पड़ोसियों ने पूनम के मायके वालों को सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

घर में हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन तड़पता छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed