फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 06 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
उरई। कपासी गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां का कहना है कि जब वह घर के पास पहुंची तो एक युवक घर के बाहर और एक घर से बाहर निकल रहा था। हमें देखते ही दोनों भाग खड़े हुए। हालांकि अभी परिजनों ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपासी निवासी ज्ञान सिंह उर्फ कल्लू (18) पुत्र स्व. भूप सिंह मंगलवार की सुबह घर पर अकेला था। उसकी मां कमला देवी व बहन खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में जब मां और बहन घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था। अंदर जाकर कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


ज्ञान सिंह फंदे पर लटका मिला। उसे इस हालत में देखकर उनकी चीख निकल गई। रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ कर आए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। मां कमला ने पुलिस को बताया कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जब घर के पास पहुंची तो देखा एक लड़का घर के बाहर खड़ा था और एक उनके घर के अंदर से निकल रहा था। हम दोनों को देखते ही दोनों लड़के भागने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल उन दोनाें युवकों की पहचान न होने से परिजनों ने अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।


बता दें कि ज्ञान सिंह तीन बहनों में अकेला छोटा भाई था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसकी मां व उसके कंधों पर थी। साथ ही जून माह में उसकी एक बहन की शादी होनी थी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

मां व बहन गई थी खेत, लौटते वक्त घर के बाहर दो युवकों को देखा था खड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed