फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जिला पंचायत सदस्य समेत 23 भाजपाइयों पर रिपोर्ट

जिला पंचायत सदस्य समेत 23 भाजपाइयों पर रिपोर्ट

Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य समेत 23 भाजपाइयों पर रिपोर्ट
उरई। तहसील दफ्तर में भाजपा नेत्री के साथ मिलकर हंगामा करना भाजपाइयों को मंहगा पड़ा। तहसीलदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे एवं जिला पंचायत सदस्य, पार्टी मीडिया प्रभारी समेत 23 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि मामले में कुछ वीडियो फुटेज भी हाथ लगे हैं। पूरी जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को इंद्रानगर निवासी सुमन वर्मा अपने लेखपाल पति लल्लूराम के स्थानांतरण को लेकर तहसील दफ्तर पहुंची थी। इस दौरान उनकी तहसीलदार ब्रजेश कुमार से तीखी झड़प हो गई थी। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर और पार्टी के मीडिया प्रभारी इंद्रराज गूजर ने भी तहसीलदार के साथ अभद्रता की थी। इस पर दफ्तर में काफी हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने तहसीलदार को देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर तहसीलदार के खिलाफ अश्लीलता और अभद्रता की तहरीर दी थी। लेकिन हुआ इसका उल्टा। पुलिस ने भाजपाइयों की तहरीर को किनारे कर तहसीलदार की ओर से भाजपाइयों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट के लिए हमलावर होना और अभद्रता करने की धाराओं में जिला पंचायत सदस्य, मीडिया प्रभारी व नेत्री के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल का कहना है कि भाजपाई चुप नहीं बैठेंगे। अभद्र तहसीलदार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सुमन पार्टी की कार्यकर्ता हैं, कम से कम तहसीलदार को उनकी बात तो शालीनता से सुननी चाहिए थी।

सपा नेत्री के साथ तहसील में हंगामा करना पड़ा मंहगा
मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed