{"_id":"615f38868ebc3eab06760085","slug":"crime-tappebaaj-auraiya-auraiya-news-knp6569341106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग काटकर एक लाख की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग काटकर एक लाख की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी महिला का बैग काटकर टप्पेबाज एक लाख रुपये पार कर ले गए। पीड़िता ने इस मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी आशा देवी पत्नी स्व. प्रेमशंकर कश्यप गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे कानपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चेक से एक लाख रुपये निकालने गईं थी। पीड़िता ने बताया एक लाख रुपये निकालकर बैग में रखे और थोड़ी दूर चलकर गईं थी। तभी भीड़ के कारण धक्कामुक्की हुई और कुछ देर बाद बैग हल्का महसूस हुआ। उसने बैग में हाथ डालकर देखा तो उसमें से रुपये गायब थे। बैग से रुपये गायब देख महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। अचानक महिला को गिरता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
जहां लोगों ने महिला के चेहरे पर पानी डालकर उसे होश में लाए। पीड़िता ने लोगों का बताया कि बैग काटकर किसी ने एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। पीड़िता ने अपने घर फोन से सूचना दी। जिस पर उसके बच्चों ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले साथ ही पुलिस को फोन से सूचना दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पता किया जा रहा है।