{"_id":"5f81e0e18ebc3e9b9174758d","slug":"crime-news-auraiya-news-knp5876875195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा बारूद का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा बारूद का जखीरा
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अटसू कस्बे में शुक्रवार को पटाखा फटने से घायल हुए लोगों के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छापामारी कर मौके से बारूद का जखीरा बरामद कर मामला दर्ज किया है। घटना के आरोपी सैफई में इलाज करा रहे हैं।
शुक्रवार की शाम अटसू कस्बे से आलमगीर जाने वाले रास्ते पर एक खेत के पास पटाखा फटने दो लोग घायल हो गए थे। लोगों ने दोनों घायलों जिसमें आलमगीरपुर निवासी वेदप्रकाश पुत्र महेशचंद्र व फफूंद थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी अफसार खां पुत्र अकबर खां को किसी तरह सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया था। जहां से दोनों को गंभीरावस्था में सैफई रेफर कर दिया गया था। वहीं, मौके से फरार हुए एक अन्य अटसू कस्बा निवासी नगीना पुत्र युनुस भी निजी इलाज के बाद शनिवार को घायलावस्था में सीएचसी अजीतमल पहुंच गया। जहां उसे भी डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
उधर, शनिवार को मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस ने आतिशबाजी बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली बारूद के अलावा चार बंडल सुतली, चार गत्ते नलकी, गोले पर लगने वाली गत्ते की बत्ती, फुलझड़ी में लगने वाली बांस की लकड़ी, पटाखा धु्रव गोला, लाइट बनाने वाला पीला पाउडर एक किलो 825 ग्राम, एल्युमीनियम बारूद पाउडर करीब 540 ग्राम, पाउडर बारूद 480 ग्राम, बत्ती वाले बारूद का पाउडर 120 ग्राम बरामद किया। है। इस मामले में पुलिस ने वेदप्रकाश, अफसार, नगीना, तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि तीन लोग वेदप्रकाश, अफसार, नगीना बिना लाइसेंस बारूद बना रहे थे। तीनों लोग घायलावस्था में सैफई में इलाज करा रहे हैं। मौके से काफी मात्रा में बारूद बनाने का सामान मिला है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।