फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime news

अस्पताल के लिपिक पर होगी कार्रवाई

Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime news
औरैया। 50 शय्या अस्पताल में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति के अलावा चहेतों को काम देकर मोटा कमीशन लेने की जांच की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि जांच के बाद ही लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सीपी पांडेय निवासी अलीगंज ने 50 शय्या अस्पताल के वरिष्ठ लिपिक प्रबल कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को पत्र भेजकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, जिला अस्पताल में शासन की ओर से होने वाले कामों को चहेतों को दिलाकर उनसे मोटी रकम कमीशन के रूप में लेने का आरोप लगाया था। इसकी जांच सीएमओ और जिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लिपिक के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण की व्यवस्था के चलते जांच में देरी हुई। शीघ्र ही जांच पूरी होते ही दोषी पाए जाने पर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों में भी इस शिकायत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब से लिपिक ने कार्यभार ग्रहण किया है। जिला अस्पताल में अन्य पदों पर कई लोग आए और चले गए, लेकिन लिपिक सालों से उसी पद पर काम कर रहा है। कई बार लिपिक का स्थानांतरण हुआ लेकिन वह उसे हर बार रुकवाकर संपत्ति अर्जित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed