{"_id":"6349b36f00dd4b1f06218416","slug":"crime-health-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp7233063100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण के चलते मिली दो क्लीनिक व एक पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण के चलते मिली दो क्लीनिक व एक पैथोलॉजी सील
विज्ञापन
अजीतमल। एसडीएम ने शुक्रवार को बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिक व एक पैथोलॉजी को सील किया है।
अजीतमल एसडीएम अखिलेश कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार टीम के साथ शुक्रवार को मुरादगंज कस्बे में पहुंचे। एसडीएम ने कस्बे में चल रहे निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी में छापा मारा। यहां पर अवैध रूप से संचलित डीके विश्वास व यूसुफ खान का क्लीनिक सील किया।
यहां दोनों लोग पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद वह रेड क्लिफ पैथोलॉजी पहुंचे, वहां भी लोग कागजात नहीं दिखा सके, इसलिए उसे भी टीम ने सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव के निर्देश पर अजीतमल के मुरागंज में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक, अस्पतालों व पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान चिह्नित किए गए अस्पतालों व पैथोलॉजी के संचालकों को नोटिस पहले ही भेज गए थे, लेकिन वे कागजात न दिखा सके। अभी क्षेत्र में चल रहे करीब एक दर्जन के अधिक अस्पतालों को नोटिस दिए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को बिधूना एसडीएम लवगीत कौर ने सात पैथोलॉजी पर छापेमारी की थी। इनके यहां पर भी कागजात व प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला था। इनसे जवाब मांगा गया है, जल्द ही इन पर कार्रवाई होगी।