फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,dead,auraiya

युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,auraiya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवक को जहर खिलाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के विधिचंद्र मोहल्ला निवासी अजय कुमार (32) पुत्र धीरज सिंह सोमवार घर से लोडर लेकर दिबियापुर किसी काम से गए थे। वहां से शाम को लगभग आठ बजे लौटे। परिजनों के अनुसार खाना खाने से पहले वह बाजार के एक होटल से सब्जी लेने चला गया था। खाना खाने के थोड़ी देर बाद अचानक से उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन परेशान हो गए। आननफानन में परिजन उसे लेकर 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां भी डाक्टरों ने युवक को घर ले जाने को कहा। लेकिन परिजन उसे लेकर चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत बताया। थक हारकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने युवक को जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। परिजनों के आरोपों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed