Auraiya: प्रेम विवाह के बाद महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव, दस साल पहले की थी शादी, पीड़िता ने दी तहरीर
सदर कोतवाली क्षेत्र में सालों के प्यार के बाद अब साथ न रखने की वजह धर्मपरिवर्तन बना है। पति ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के बाद रिश्ता खत्म करने की धमकी दी है। दोनों ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में झांसी की एक महिला से औरैया के युवक ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया। छह माह पहले युवक महिला को झांसी में छोड़कर औरैया आ गया। पति को ढूंढ़ते हुए महिला औरैया पहुंची तो वह शादीशुदा निकला। आरोप है कि धर्मपरिवर्तन करने पर ही अपनाने का दबाव बनाया।
इस पर महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी सपना प्रजापति ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि औरैया के एसपी आवास कॉलोनी निवासी शहजाद राइन ने प्रेमजाल में फंसाकर करीब दस साल पहले प्रेम विवाह किया था।
दंपती के एक बेटा भी है। शहजाद ने जेवर गिरवीं रख काम शुरू किया था और कई बार औरैया आया जाया करता था। करीब छह माह पूर्व वह औरैया गया तो वापस नहीं लौटा और मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। सोमवार को महिला पति को ढूंढ़ते हुए एसपी आवास स्थित कालोनी पहुंची,तो पति के बहनोई के घर में मिला।
आरोप है कि यहां पर पति, उसके बहन-बहनोई, ननद समेत अन्य परिजनों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ में रखने की मिन्नतें करने पर धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाया, मना करने पर वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला सदर कोतवाली पहुंची और मामले के संबंध में तहरीर दी।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि दस साल पहले महिला व युवक ने प्रेम विवाह किया था। किसी बात पर झगड़ा होने पर युवक उसे छोड़कर औरैया आ गया। महिला ने धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा तहरीर दी है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।