{"_id":"61bcdb80e9592d1cda558100","slug":"crime-auraiya-news-knp6701497156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने महिला थाने में पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने ससुराल वालों पर पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।
मन्यौडा निवासी विवाहिता अर्चना पुत्री प्रमोद कुमार ने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 2020 में छिबरामऊ कन्नौज निवासी अमन शर्मा से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि उसके ससुरालीजन पिता से पांच लाख रुपये दहेज में दिलवाने का दबाव बनाने लगे। इस पर उसने पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने का हवाला देते हुए मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई।
पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी न होते देख ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। प्रताडना से परेशान वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके आ गई। जहां सात दिसंबर को ससुरालीजनों ने मायके आकर पति व अन्य परिजनों से दहेज की मांग की। जब मना किया तो सभी ने मेरे साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इस बीच परिजनों के बचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने सुभाष नगर छिबरामऊ जिला कन्नौज निवासी पति अमन शर्मा, सास मीना देवी, जेठ नरेंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा व जेठानी सोनी देवी व नेहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।