{"_id":"61bcd9689d2ebb00397d5ca9","slug":"crime-auraiya-news-knp6701455126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अछल्दा स्टेशन पर मिलीं अपहृत बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अछल्दा स्टेशन पर मिलीं अपहृत बहनें
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाना के एक गांव से लापता हुई दो नाबालिग बहनें गुरुवार को लापता हो गई थीं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को अछल्दा रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें गुरुवार शाम से लापता हो गई थीं। पिता ने दो युवकों पर बेटियों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों व बहनों की तलाश शुरू की।
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दोनों बहनों को अछल्दा रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गणेशगंज निवासी आरोपी आनंद व चंद्रपाल को भी वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस ने बताया कि वे दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।