फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

फर्जी आईबी अधिकारी गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर तिराहे पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक फर्जी आईबी अधिकारी को पकड़ा। उसके पास से फर्जी पहचानपत्र, छत्तीसगढ़ प्रदेश के नंबर की कार, लाइटरनुमा नकली पिस्टल, चाकू व कई बैंकों का कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दिबियापुर की तरफ से आ रही एक इंवेस्टिगेशन आफीसर लिखी कार को पुलिस ने रोका। कार सवार लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति ने अपना नाम नरेंद्र सिंह बताते हुए खुद को आईबी अधिकारी बताया। अपनी फोटो लगा आईबी अधिकारी वाला आईडी कार्ड भी दिखाया, जिस पर इंटेलीजेंस ब्यूरो, मिनिस्ट्रिी ऑफ होम अफेयर्स गर्वंमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। कार्ड पर नाम के स्थान पर नरेंद्र सिंह, पद जूनियर इंवेस्टिगेशन आफीसर के साथ ही यूनिक आईडी नंबर एसआईबी/जेआईओ/सीजी/047 लिखा था।
विज्ञापन

आईकार्ड की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होते देख मौके पर पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सभी को कार समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार फर्जी आईबी अधिकारी ने बताया कि उसके पिता का नाम सेठ सिंह है, जो सेवानिवृत्त फौजी हैं। वह न्यू दिल्ली कोचिंग कांप्लेक्स, तलतपुर विलासपुर छत्तीसगढ़ में रहता है। जहां कोचिंग सेंटर चलाता है। कानपुर देहात के थाना अमराहट क्षेत्र निवासी अपने मामा के घर आया हुआ था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के साथ कार में एक महिला समेत तीन सवार थे। उनसे पूछताछ में पता चला कि औरैया आने के लिए वह लोग कार में लिफ्ट लेकर बैठ गए थे। पुलिस ने बताया कि आईबी अधिकारी के कार्ड दिखाकर आरोपी पुलिस व अन्य विभाग के लोगों से अवैध वसूली करने का काम करता था। इंस्पेक्टर कोतवाली संतोष अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed