{"_id":"61aa5d79553c73283d39a1d2","slug":"crime-auraiya-news-knp6675254172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय गिरोह के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई थानों में 28 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात उपनिरीक्षक राजपाल पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी कैथावा जाने वाले मार्ग पर एनटीपीसी प्लाट के पास दो लोग संदिग्ध खड़े मिले। इस पर उनसे पूछताछ करने को बुलाने का प्रयास किया। इस पर संदिग्ध लोगों ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने किसी तरह से अपने को बचाते हुए घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए संदिग्धों ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ मोटा ,राज कपूर निवासी बौद्ध नगर थाना तिर्वा जिला कन्नौज बताया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति शातिर लुटेरे और हिस्ट्रीशीटर हैं। जिसमें जितेंद्र पर औरैया, कन्नौज, फिरोजाबाद में विभिन्न अपराधों के लगभग 10 मामले दर्ज हैं। जबकि राज कपूर पर फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज में हत्या का प्रयास के अलावा लूट के लगभग 18 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को दो बाइकें जिसमें फर्जी नंबर प्लेट, दो तमंचे व दो कारतूस के अलावा चार हजार रुपये नकद बरामद हुआ है। बताया कि बरामद रुपये अजीतमल क्षेत्र से हुई किसी लूट से संबंधित हैं।