{"_id":"6144d8608ebc3e1eed40fa14","slug":"crime-auraiya-news-knp6528003121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बरामदे में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बरामदे में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गनेश में शुक्रवार सुबह महिला का शव घर में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
रामबाबू निवासी कटका कला थाना रसूलाबाद कानपुर देहात ने बताया कि उसने पुत्री मनीषा की शादी 12 मई 2018 को पुरवा गनेश निवासी युवक के साथ की थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मनीषा (27) का शव घर के बाहर बरामदे में तख्त पर पड़ा है। उसका पति व ससुराली फरार हैं।
पड़ोसियों ने मनीषा की मौत की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पति मनीषा को मारता पीटता था। उन्होंने पुत्री की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूना लिए। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मनीषा का शव तख्त पर पड़ा था। पास में ही मासूम बेटा विराट खेल रहा था। जब विराट रोने लगा तो लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।