{"_id":"610ad2298ebc3ebb722e492b","slug":"crime-auraiya-news-knp644342343","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला समेत तीन को लाठियों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने महिला समेत तीन को लाठियों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। अचानकपुर गांव में मंगलवार की रात दबंगों ने एक महिला समेत तीन लोगों को लाठियों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सहार सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अचानकपुर निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी रामप्यारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की रात उनका बेटा अनुज घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोसी ने अपने दो पुत्रों के साथ आकर बेटे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा।
शोर सुनकर वह बहू के साथ बचाने पहुंची तो दबंगों ने उन दोनों को भी लाठियों से मारापीटा। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि तीनों घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की करवाई की जा रही है।