फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

महिला और दो भाइयों ने खाया जहर

Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह दो सगे भाइयों व एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में मंगलवार की रात एक महिला ने जहर खा लिया। गढ़िया बक्शीराम में बुधवार की सुबह दो सगे भाइयों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों भाइयों की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने सैफी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर निवासी अंकित की पत्नी अंजलि (22) ने मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, गांव गढ़िया बक्शीराम निवासी चंद्रशेखर के पुत्र मयंक कुमार (18) व अनुज (22) ने बुधवार की सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों भाइयों को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन दोनों युवकों को शहर के ही एक निजी क्लीनिक पर ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed