फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

एमबीए और बीएचएम किए ठगों ने बनाया फ्राड का प्लान

Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर से गुरुवार को गिरफ्तार अंतर्राज्यीय गिरोह के दोनों आरोपी अजीत पांडेय और कुमार अनिकेत ने एमबीए और बीएचएम का कोर्स किया है। सिंगापुर में एजेंटों से मिलने के बाद लौटे तो फ्राड का प्लान बना दोस्तों को शिकार बनाना शुरू किया। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने एक कार, लैपटॉप, मोबाइल, डेबिट/क्रेडिट कार्ड व बैंक एकाउंट में पड़े लाखों रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि 2020 की शुरुआत में वह दोनों सिंगापुर टूरिज्म वीजा पर घूमने गए थे। वहां के एजेंटों से बातचीत कर नौकरी करने वाले भारतीयों की सैलरी, पैकेज, काम के प्रकार व नौकरी मिलने के माध्यमों के बारे में जानकारी हासिल की। वीजा समाप्त होने पर भारत वापस आ गए। यहां आकर अपने मिलने वालों पढ़े-लिखे बेरोजगारों को सिंगापुर व अन्य देशों में उनकी क्षमता के अनुसार लाखों रुपये प्रति माह सैलरी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

औरैया के ब्रह्मनगर निवासी अजीत पांडेय ने बीबीए, एमबीए की पढ़ाई की है। साथ ही कुमार अनिकेत पुत्र त्रुपरारी सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट जमड़ी थना चेरकी जिला गया बिहार ने भुवनेश्वर से बीएचएम(बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट) का कोर्स किया है। पुलिस ने बताया कि इनके द्वारा ठगी का शिकार बनाए गए बेरोजगार युवकों को प्रतिष्ठित कंपनियों की सैलरी स्लिप, इन्वाइस, अपाइंटमेंट लेटर आदि भी जारी किए जाते थे। शिकायतकर्ता पवन को भी इन आरोपियों ने फर्जी आफर लेटर जारी कर ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने औरैया, हैदराबाद, नई दिल्ली व बिहार के लोगों को भी शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed