फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

विदेश में नौकरी दिलाने नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से एक कार, लैपटॉप, मोबाइल, डेबिट/क्रेडिट कार्ड व बैंक एकाउंट में पड़े लाखों रुपये बरामद किए हैं। ये प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी वेबसाइट आदि का उपयोग कर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने औरैया, हैदराबाद, नई दिल्ली व बिहार के लोगों को भी शिकार बनाया।
विज्ञापन

शहर के कस्बा खानपुर निवासी पवन कुमार पुत्र मनोज कुमार ने कोतवाली में 15 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ला बदनपुर निवासी अजीत पांडेय पुत्र संतोष पांडेय व उसका दोस्त कुमार अनिकेत निवासी गया बिहार ने वर्ष 2019 में उन्हें और उनके दोस्त नसीम सुल्ताना निवासी हैदराबाद को सिंगापुर में नौकरी लगवाने का लालच दिया था।
विज्ञापन

इसके एवज में उन्होंने 4.60 लाख रुपये व नसीम सुल्ताना से 4.54 लाख रुपये लिए। आरोपियों ने खुद को सिंगापुर में नौकरी करने की बात कही थी। इस दौरान ठगों ने 15 लाख रुपये की मांग की। उसके कुछ दोस्तों से आरोपियों ने लगभग एक करोड़ रुपये ले लिए। अब एक साल हो चुका है और अब तक नौकरी नहीं लगी है। अजीत पांडेय पर दबाव डाला तो वह टाल मटोल करने लगा। संदेह होने पर कंपनी में जानकारी की गई, जिस पर सारी हकीकत सामने आ गई। यही नहीं जब इंडियन एंबेसी से संपर्क किया गया तो फ्राड होने की बात सामने आ गई। पुलिस ने गुरुवार को मोहल्ला ब्रह्मनगर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। 50 लाख रुपये के हेराफेरी की बात इन लोगों ने स्वीकार की है। ये विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। इनके सारे खाते फ्रीज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed