{"_id":"5fca7e0a8ebc3ecf6b04a948","slug":"crime-auraiya-news-knp5980397153","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने महिलाओं से उतरवा लिए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने महिलाओं से उतरवा लिए जेवर
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। फफूंद बाईपास पर गुरुवार की दोपहर टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने दो वृद्ध महिलाओं को बातों में फंसा कर उनके जेवर उतरवा लिए और चंपत हो गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने टप्पेबाजों की काफी तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नरिया का पुर्वा निवासी फूल प्यारी (60) पत्नी स्व. सियाराम व मनीबाई (70) पत्नी दयाराम गुरुवार को दोपहर गांव से फफूंद बाजार जा रही थीं। तर्रई मार्ग के पास फफूंद बाईपास पर एक व्यक्ति ने कस्बे के एक डॉक्टर का पता पूछा। इस बीच उसने बातों में उलझा लिया।
महिलाओं ने बताया कि टप्पेबाज ने उनके नाती के शादी वाले दिन ही मृत्यु होने की बात कही। तभी बाइक से उसका साथी भी पहुंच गया। बातों में बरगलाकर फूल प्यारी से बाला और 650 रुपये व मनीबाई से मटरमाला, टॉप्स और 350 रुपये लेकर भाग गए। रोती हुई दोनों महिलाएं गांव पहुंचीं और जानकारी दी। ग्रामीणों ने टप्पेबाजों को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
मारपीट कर रुपये और मोबाइल छीना
बिधूना (औरैया)। ताजपुर गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक से मारपीट कर मोबाइल और 14 हजार रुपये छीन लिए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
सौरिख थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी अनूप कुमार अपनी मौसी शशी देवी व ममेरे भाई रोहित को डोड़ापुर बाइक से छोड़ कर लौट रहा था। ताजपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अनुज के साथ हेलमेट गिरने को लेकर मारपीट की और मोबाइल व 14 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला सड़क पर हेलमेट गिरने के लेकर हुए विवाद का है। पुलिस जांच कर रही है।