{"_id":"5fc68aeb8ebc3e9bfc4f8569","slug":"crime-auraiya-news-knp5974447144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी ने खेत से तोड़े टमाटर, तो युवक ने मां के सिर में बल्ली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी ने खेत से तोड़े टमाटर, तो युवक ने मां के सिर में बल्ली मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा नकी में मंगलवार की दोपहर भांजी के खेत से टमाटर तोड़ने पर युवक और उसकी मां के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर गुस्साए युवक ने मां के सिर पर बल्ली से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के दूसरे पुत्र ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
गांव कटरा नकी निवासी श्यामा देवी पत्नी स्व.रमेश चंद्र मंगलवार की दोपहर घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान उनके साथ रहने वाली बेटी की पुत्री हर्षिता खेत में लगे टमाटर तोड़ लाई। इसी बीच श्यामा देवी का पुत्र प्रदीप कुमार वहां पहुंचा और विरोध करने लगा। प्रदीप और श्यामा देवी के बीच काफी कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर गुस्से में प्रदीप ने श्यामा देवी के सिर पर बल्ली से प्रहार कर दिया। इससे श्यामा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और मृतक के दूसरे पुत्र संदीप कुमार को दी। मृत महिला ऐरवाकटरा अस्पताल में एएनएम के पद पर तैनात थी।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के दूसरे पुत्र संदीप कुमार ने अपने भाई प्रदीप के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। बताया कि अभियुक्त प्रदीप की हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुत्र को एएनएम बनाना चाहती थी श्यामा देवी
बिधूना (औरैया)। पूरी जिंदगी पुत्रों को काबिल बनाने की जद्दोजहद में श्यामादेवी लगी रहीं। स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि मामूली सी बात को लेकर पुत्र हत्या कर देगा।
गांव कटरा नकी निवासी श्यामादेवी के पति का निधन होने पर वह कई परेशानियों से जूझी। ग्रामीणों ने बताया कि जब श्याम देवी के पुत्र प्रदीप और संदीप छोटे थे। तभी श्यामा देवी के पति रमेश चंद्र का निधन हो गया। 10 बीघा खेती से पुत्रों को काबिल बनाना चाहती। पुत्र प्रदीप को एएनएम बनाकर काबिल बनाने के लिए उसे हालही में एएनएम का कोर्स भी कराया था। पुत्र प्रदीप श्यामा देवी से इस बात को लेकर नाराज था कि उसकी मां श्यामा देवी ने भांजी हर्षिता को अपने घर में रख लिया था और उस पर खर्चा करती थी। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। ग्रामीणों की मानें तो श्यामा देवी तब से हर्षिता को अपने साथ रख रहीं थी। जब हर्षिता पांच साल की थी।