{"_id":"5fc68a398ebc3e5fab3997bf","slug":"crime-auraiya-news-knp597444331","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात लोग घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात लोग घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमसैनी में मंगलवार की दोपहर मामूली विवाद में दो पक्षों मे लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में सात लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को सैफई रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में भर्ती गांव धमसैनी निवासी देवी सिंह पुत्र मोहन सिंह ने बताया कि फसल काटकर मंडी में बेचने के बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ गांव में ही अपनी जगह पर दाल-बाटी बनाकर खा रहे थे। साथ में गांव के ही चंद्रपाल पुत्र राजेंद्र सिंह, अनिकेत पुत्र चंद्रपाल सिंह, रोहित कुमार पुत्र रामकृष्ण खाना बनाने में सहयोग कर रहे थे।
जूठी पत्तलों को वहीं पास में ही डाल दिया था। हवा के झोंके से कुछ पत्तल उढ़कर सड़क के पार स्थित दूसरे पक्ष के खेतों में जा गिरी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग विवाद करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझा पाते मौके पर मौजूद एक युवक ने मेरे चेहरे पर किसी भारी चीज से हमला किया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के प्रदीप सिंह पुत्र सोबरन सिंह ने बताया कि विपक्षियों द्वारा आए दिन गांव में बेवजह विवाद किया जाता है। आज भी उन लोगों ने गालीगलौज की, जब मना किया तो मारपीट शुरू की। एसआई प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में दो पक्षों में विवाद की जानकारी पर वह पहुंचे। जहां सात लोगों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है।