{"_id":"5fc144f58ebc3eefb908b737","slug":"crime-auraiya-news-knp5967060165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार भाई बहन से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बाइक सवार भाई बहन से की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। कैथावा-इंदरगढ़ मार्ग पर गेल गैस प्लांट टावर के पास नकाबपोश तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार भाई-बहन के साथ लूटपाट की। तमंचे के बल पर नगदी-जेवर व मोबाइल लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना कर बदमाशों की तलाश करने के निर्देश दिए।
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गदरियनपुरवा निवासी सोनू बहन राजवती को बाइक से उसकी ससुराल पुरवाराय सिंह थाना दिबियापुर पहुंचाने जा रहा था। कैथावा-इंदरगढ़ मार्ग पर गेल गैस प्लांट टावर के पास पीछे से आए काली पल्सर बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक कर चाबी निकाल ली। तमंचा सटा जेवरात व पांच हजार रुपये, मोबाइल व बहन का हैंड बैग लूटकर धमकी देते हुए भाग गए।
मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ से आ रहे राहगीर तमंचे के भय से तमाशबीन बने रहे। बदमाशों के जाने के बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 112 व थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने पीड़ित भाई बहन से घटना की जानकारी ली। भाई की निशानदेही पर बदमाशों का पीछा किया, लेेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
उधर, राजवती ने बताया कि थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम पूर्वाराय सिंह निवासी सोनू की पत्नी है। वह अपनी चचेरी बहन दीपा की शादी में अपने मायके गड़रियन पुरवा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज गई थी। शादी के बाद भाई सोबरन के साथ ससुराल बाइक से वापस आ रही थी।