{"_id":"5fbd48c68ebc3e9b99245484","slug":"crime-auraiya-news-knp596093971","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। कस्बे में मंगलवार की सुबह रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत ज्यादा नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित शाहिद व अल्ताफ अली निवासी सहायल ने बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोस के काशिम व अहमद ने रंजिश में हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में शाहिद, अल्ताफ, कासिम व अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने शाहिद व अल्ताफ अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।