{"_id":"5fb568e18ebc3eefb87e011b","slug":"crime-auraiya-news-knp5949027192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने मिठाई दुकानदार को पीटा, थाने में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने मिठाई दुकानदार को पीटा, थाने में किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। भैया दूज पर सोमवार को फफूंद थाने में तैनात एक दरोगा ने क्षेत्र के एक मिठाई दुकानदार को मारपीट कर थाने ले जाकर बंद कर दिया। इससे दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने रात में उसे छोड़ दिया।
बुधवार सुबह आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर एसपी को दरोगा के खिलाफ ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारियों ने दुकानें खोली। उधर, देर एसपी सुनीति ने बताया कि दरोगा अरविंद तरार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
मोहल्ला भराव निवासी अमरीश कुमार की मुरादगंज तिराहे पर मिठाई की दुकान है। अमरीश कुमार ने बताया कि भैया दूज पर सोमवार को फफूंद थाने में तैनात दरोगा अरविंद तरार सिपाही सतेंद्र कुमार के साथ आए और दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। उसने गाड़ी हटाने को कहा तो उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में डालकर थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित व्यापारी थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने छोड़ दिया। दरोगा अरविंद तरार पर कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, दो दिन बीतने के बाद भी दरोगा पर कार्रवाई नहीं होने से बुधवार को करीब 50 व्यापारी दुकानें बंद कर मुख्यालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन दिया। एसपी के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने दोपहर बाद दुकानें खोली। दुकानदारों का कहना था कि अगर दरोगा पर कार्रवाई न हुई तो पूरा बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।