{"_id":"5fb2ca228ebc3ec5f0431c55","slug":"crime-auraiya-news-knp5945056125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मदद से एक्सप्रेस वे के अधिकारियों ने सरिया किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मदद से एक्सप्रेस वे के अधिकारियों ने सरिया किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। गांव बल्लापुर के समीप निमार्णाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए पड़े सरिए को रविवार की देर रात चोरों ने पार कर दिया। जानकारी होते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से एक गांव से चोरी गया। सरिया बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही चोर मौके से भागने में सफल रहे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लापुर के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य चल रहा है। निमार्णाधीन संस्था द्वारा इसके लिए कई ठिकानों पर सरिया व निर्माण सामग्री डाल रखी है। जिससे जरूरत के समय दूर से लाने की मशक्कत न करनी पड़े।
रविवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए कीमत का सरिया पार कर दिया। जब इसकी जानकारी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण के अधिकारियों व कर्मचारियों को हुई तो उनमें खलबली मच गई। इस संबंध में एक्सप्रेस वे निर्माण के लाइजनिंग मैनेजर सचिन जैन ने बताया कि चोरी गया सरिया का पता लगाने के बाद पुलिस की मदद से मदन सिंह का पुर्वा से सरिया बरामद कर लिया गया है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि उन्हें सरिया चोरी होने के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।