{"_id":"5f9efbe98ebc3e9bc1049d49","slug":"crime-auraiya-news-knp5918864187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हरिजन युवती के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया। इस मामले में एक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एक आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पीड़ित की मां ने बेला बस्ती निवासी शिवाजीत भदौरिया पुत्र पिंटू भदौरिया व उसके साथी रिंकू चौबे पुत्र कृष्णदत्त चौबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि आरोपी उसकी पुत्री को तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर ले गया। वहां शिवाजीत ने मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा देते हुए उसे अज्ञात जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को बेला चौराहा से अतुल उर्फ डॉक्टर पुत्र कृष्णदत्त चौबे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार की रात मुख्य आरोपी शिवाजीत भदौरिया पुत्र पिंटू भदौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा। शुक्रवार को गिरफ्तार अतुल का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं है। इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी के बाबत क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान में अतुल उर्फ डॉक्टर पुत्र कृष्णदत्त का नाम लिया गया है। बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार रिंकू चौबे की तलाश की जा रही है।