{"_id":"5f9ef9eb8ebc3ea372521c46","slug":"crime-auraiya-news-knp591883445","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल पंप के सुरक्षा गार्ड को हाइवे पर पीटकर बंदूक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट्रोल पंप के सुरक्षा गार्ड को हाइवे पर पीटकर बंदूक लूटी
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर गढ़िया पुल के पास रविवार की रात पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने जा रहे सुरक्षा कर्मी से बदमाशों ने मारपीट कर उसकी दुनाली बंदूक लूट ली और फरार हो गए। सुरक्षा कर्मी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।
गांव न्यामतपुर निवासी निर्भय सिंह पुत्र हमीर सिंह कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आरएन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सुरक्षा कर्मी की नौकरी करते हैं। रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर से दुनाली बंदूक लेकर ड्यूटी पर जा रहे थे। निर्भय सिंह ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से लगभग 500 की दूरी पर स्थित गढ़िया पुल पर पहुंचे, तभी वहां मौजूद दो युवकों ने रोका और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच बाइक पर दो अन्य युवक भी आकर रुके। चारों युवकों ने उसे पीटा और दो युवक बंदूक लूटकर फरार हो गए। उसके बाद दूसरे दो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
घटना की जानकारी निर्भय सिंह ने पेट्रोल पंप मालिक और कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर सीओ अजीतमल व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। साथ ही क्षेत्र की घेराबंदी की। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला लूट का है। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।