{"_id":"5f80a66d8ebc3e91b7101365","slug":"crime-auraiya-news-knp5875280193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान के बाद सिपाही की गिरफ्तारी के प्रयास होंगे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान के बाद सिपाही की गिरफ्तारी के प्रयास होंगे तेज
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली विधवा का शुक्रवार को डाक्टरी परीक्षण कराया गया। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित विधवा के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
4 अक्टूबर को दिबियापुर क्षेत्र की एक विधवा ने औरैया कोतवाली में देवकली चौकी पर तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर सिपाही 18 माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। अब शादी करने का दबाव बनाने पर मारपीट करता है। बुधवार को ककोर मुख्यालय में एएसपी से शिकायत के बाद पीड़ित विधवा ने जहर खा लिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपी सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया गया था। अब शनिवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
थाना प्रभारी राम सहाय पटेल का कहना है कि शुक्रवार को महिला का डॉक्टरी परीक्षण हुआ है। अब कोर्ट में पीड़ित विधवा के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे।