{"_id":"5f7b5f388ebc3edc1f663a3b","slug":"crime-auraiya-news-knp5867263184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दुकान से उठा ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को दुकान से उठा ले गए लोग
विज्ञापन
औरैया। हाईवे स्थित दुकान पर पहुंचे कुछ लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताया और दुकानदार के बेटे को उठा ले गए। दुकानदार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के कस्बा खानपुर निवासी नूर मोहम्मद ने एसपी सुनीति को दिए पत्र में बताया कि उनका बेटा रहीश रविवार की दोपहर एक बजे हाईवे रोड स्थित अपनी टायर पंचर की दुकान पर बैठा था। उसी समय कार से कुछ लोग आए और खुद को पुलिस वाला बताकर रहीश को उठा ले गए। जानकारी मिलने पर उन्होंने औरैया कोतवाली समेत जिले के सभी थानों में बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
नूर मोहम्मद आशंका जताई कि पुलिस वालों के वेष में किसी गिरोह ने अपहरण कर लिया है। इस बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। एसपी ने युवक का जल्द पता लगाए जाने का आश्वासन दिया है।