{"_id":"5f78bfd18ebc3e9bbb18ca0f","slug":"crime-auraiya-news-knp5863477129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह पर कब्जे को लेकर महिलाओं को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह पर कब्जे को लेकर महिलाओं को पीटा, घायल
विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी 34- मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव तर्रई में शनिवार को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने वहां पर झोपड़ी रख कर रह रहीं महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। झोपड़ी में रखा सामान फेंक दिया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद घायल महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी उपचार के लिए न भेजकर पाता चौकी जाने की कहकर टरका दिया।
फफूंद थाने के गांव तर्रई में आबादी की लगभग चार एकड़ सरकारी जमीन बताई जा रही है। इस पर कई गरीब दलित झोपड़ी व कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। गांव के कुछ दबंग वहां अवैध कब्जा करने की साजिश रचते रहते हैं। कब्जे की नियत को लेकर यह दबंग बीते माह की 30 तारीख को भी महिलाओं से मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत भी एसपी व एसडीएम सहित थाना पुलिस से की गई थी। पर, कोई कार्रवाई न होने से शनिवार की सुबह चार लोगों ने फिर से वहां पहुंचकर महिलाओं व एक किशोर से गाली गलौज और मारपीट की।
झोपड़ी व घर में रखा सामान फेंक दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले ही दबंग भाग गए। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तर्रई निवासी घायल विद्यावती पत्नी सोबरन सिंह, साधना पत्नी सुखवीर व विद्यावती पत्नी मिहीलाल ने बताया कि उनके परिवार कई वर्षों से वहां रह रहे हैं। गांव के ही एक व्यक्ति ने जमीन को बेच दिया है।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम प्रधान राधा देवी का कहना था कि गांव की जमीन आबादी के नाम पर कागजों में दर्ज है। कई गरीब वहां वर्षों से रह रहे हैं पर किसी भी नाम से कोई पट्टा आवंटन नहीं हुआ है। एसओ फफूंद राजेश सिंह चौहान का कहना है कि वह जमीन जिसकी थी उसने बेच दी है। दूसरा पक्ष गलत बोल रहा है।