{"_id":"5f6a4bf08ebc3edeac3b21a2","slug":"crime-auraiya-news-knp5842113185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अवैध संपत्ति के लगाए गए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अवैध संपत्ति के लगाए गए पोस्टर
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर में दोहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक की अवैध संपत्ति पर मंगलवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कुर्क किए जाने का पोस्टर व बैनर चस्पा किया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली शशांक राजपूत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद आरोपी संतोष पाठक के सात संपत्तियों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उनके घर पर कुर्की का नोटिस तामील कराए दो दिन हो गए हैं। ऐसे में तीसरा दिन पूरा होने के बाद उनके घर पर भी ताला डाल दिया जाएगा।
उधर, जिला प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक के पुत्र डॉ.रत्नेश पाठक ने कहा कि बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पदमा पाठक की तरफ से जबाव डीएम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरी कार्रवाई जातिगत विद्वेष के चलते की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने इस कार्रवाई को अन्याय पूर्ण कार्रवाई बताया।