फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

युवा व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 23 Sep 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी गोपाल गुप्ता (28) सोमवार की शाम से लापता हैं। खोजबीन के बाद कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने सदर विधायक रमेश दिवाकर के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही अपहरण की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि जूनियर शाखा अनमोल के सक्रिय सदस्य गोपाल गुप्ता (28) की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। 21 सितंबर की रात लगभग आठ बजे वह घर से निकले थे। देररात तक गोपाल के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। कोई जानकारी न मिलने पर परिजन सदर विधायक रमेश दिवाकर के साथ कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उधर, गोपाल के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनीति को भी अवगत कराया गया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से गोपाल की तलाश की जा रही है। कोतवाली में गोपाल के गुप्ता के परिजनों के अलावा मयंक गुप्ता (लकी), आनंद गुप्ता (डाबर), अरविंद पोरवाल (भोले), मीरा गुप्ता, लक्ष्मी विश्नोई, सुमन पोरवाल, सुनीता गहोई, गोल्डी पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed