{"_id":"5f68eaeb8ebc3ee3b51a15c3","slug":"crime-auraiya-news-knp584009171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई पर हमला करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई पर हमला करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। झींझक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजू यादव के भाई गजेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास तमंचा भी बरामद हुआ है।
पिछले सप्ताह कंचौसी में कानपुर देहात निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख झींझक राजू यादव के छोटे भाई गजेंद्र सिंह पर कार सवार तीन युवकों ने फायर किया था। इस मामले में 16 सितंबर को गजेंद्र सिंह ने सचिन उर्फ राना निवासी ढिकियापुर कंचौसी, युवराज उर्फ शेरा निवासी दिबियापुर एवं बउआ निवासी बैसुंधरा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार कंचौसी चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने गश्त के दौरान एक आरोपी सचिन उर्फ राना पुत्र चंद्रशेखर निवासी ढिकियापुर दिबियापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए हैं। एसआई रामप्रकाश के अनुसार मौके से मिली कार एवं दोनों मोबाइलों की जांच की जा रही है।