{"_id":"5f67933e8ebc3ee1d21e48ea","slug":"crime-auraiya-news-knp583815776","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नाबालिग से वहीं के एक युवक ने चार दिन पहले दुष्कर्म किया। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कलीम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री का पड़ोस में रहने वाले युवक कलीम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे वह उसकी पुत्री को शहर के एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। पुत्री ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो उसने इनकार कर दिया।
आरोपी ने उसकी पुत्री का मोबाइल भी छीन लिया तथा धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कलीम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।