{"_id":"5f62670c8ebc3e32b020a71a","slug":"crime-auraiya-news-knp5830666176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में ट्रैक्टर की नंबर प्लेट, दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में ट्रैक्टर की नंबर प्लेट, दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। चोरी की दो बाइकों के साथ दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई एक बाइक का नंबर ट्रैक्टर का निकला। चोरों पर बाइक चोरी एवं नंबर के लिए कूट रचित दस्तावेज तैयार करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उपनिरीक्षक रामप्रकाश एवं ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को बिझाई पुल के पास चोरी की दो बाइकों के साथ दो को गिरफ्तार किया। इन दोनों ने अपने नाम सुनील कुमार पुत्र नेत्रपाल निवासी पुर्वा मदा रामगढ़ रोड दिबियापुर एवं विनय कुमार पुत्र शुगर सिंह निवासी देवी का पुर्वा फफूंद बताया।
एक ने बाइक के कागजात दिखाए। दिखाए गए कागजातों की पड़ताल करने पर पता चला कि यह कागजात फर्जी हैं और रजिस्ट्रेशन नंबर रुरुगंज के एक ट्रैक्टर का है। दूसरी बाइक इटावा के सैफई से चोरी की गई थी।