{"_id":"5f5fad038ebc3efba97225dd","slug":"crime-auraiya-news-knp582659044","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे बाहर नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे बाहर नहर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। मोहल्ला अशोक नगर से रविवार की सुबह से लापता युवक का शव सोमवार को गढ़िया के पास नहर से मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला अशोक नगर निवासी बृजेश (35) कई दिनों से बीमार चल रहा था। रविवार को सुबह तकरीबन पांच बजे वह रोजाना की तरह घर से मार्निंग वाक पर निकला। दोपहर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच परिजनों को अमावता नहर पुल के पास उसकी चप्पल, कपड़े व मोबाइल आदि रखा हुआ मिला था। नहर में डूबने की आशंका जताते हुए बृजेश की पत्नी प्रेमवती ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया था। कोतवाली पुलिस रविवार से ही गोताखोरों की मदद से बृजेश की तलाश नहर में करा रही थी। रात हो जाने पर तलाश की कार्रवाई रोक दी गई थी। सोमवार को फिर से तलाश शुरू की गयई तो क्षेत्र के गढ़िया के पास नहर में शव बरामद किया गया।
कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और राजस्व कर्मचारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि दैवी आपदा के अंतर्गत मौत होने की पुष्टि होती है तो आर्थिक मदद दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।