{"_id":"5f46b6da8ebc3e17543dda0f","slug":"crime-auraiya-news-knp5790318106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी रेशमा बानो ने महिला थाना में पति शाहिद खां समेत सात ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने ससुरालियों पर कार के लिए घर से निकालने का आरोप लगाया है।
रेशमा ने बताया कि उसकी शादी जून 2019 में फतेहपुर के थाना बिंदकी के गांव कोरवां निवासी शाहिद से हुई थी। पति समेत अन्य ससुरालीजन कार के लिए प्रताड़ित करते थे। 10 अक्तूबर 2019 को ससुरालियों ने मारपीट की। फिर पिता को फोन करके मायके ले जाने और ऐसा न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पिता उसे अपने साथ मायके ले आए।
गत 19 जून 2020 को दोपहर लगभग तीन बजे पति, ससुर सगीर खां, सास सलमा, देवर मुजाहिद, ननद रुमाना, साजिया व सालिया आए और अपने साथ लाए एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। जब उसकी मां रजिया बेगम ने मना किया तो पति व अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने सभी नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।