{"_id":"5f46b6398ebc3e61e34d6a05","slug":"crime-auraiya-news-knp5790316189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव सौनासी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ससुराल वाले घर से फरार हैं। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
इटावा जिले के थाना सैंफई अंतर्गत गांव गींजा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र प्रेमचंद्र प्रजापति ने अपनी बहन अर्चना की शादी 10 जुलाई 2016 को अजीतमल क्षेत्र के गांव सौनासी निवासी अवनीश पुत्र रामदास के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में तीन लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करते हुये अर्चना को प्रताड़ित कर रहे थे।
21 अगस्त 2020 को पास के ही एक गांव में रह रहे रिश्तेदारों ने अर्चना पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिये जाने की सूचना उसके मायके में दी। बुरी तरह से झुलसी अर्चना को सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 25 अगस्त 2020 को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका अर्चना के भाई प्रदीप द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अर्चना के पति अवनीश, ससुर रामदास, सास ममता, ननद वंदना व शिवानी निवासीगण गांव सौनासी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। ससुरालीजन घर से भाग गए हैं।