फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

देवकली मंदिर के महंत की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 26 Aug 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। बीहड़ स्थित प्रसिद्ध देव स्थल देवकली मंदिर के महंत बच्ची लाल (103) की सोमवार की रात मंदिर में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मंदिर के पुजारियों की सूचना पर पहुंचे महंत के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महंत के रिश्तेदार झांसी से आ रहे हैं। उनसे बातचीत के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवकली मंदिर की 86 साल से देखरेख कर रहे मूलरूप से तुर्कीपुर गांव निवासी महंत बच्चीलाल 14 दिनों पहले बीमार हुए थे। कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के बाद सोमवार को वह मंदिर पहुंचे थे और सोमवार को ही अपनी संपत्ति नाती के नाम की थी। सोमवार की रात मंदिर में बने कमरे में वह सोए थे। मंगलवार की सुबह मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मृत अवस्था में पाया। इसकी जानकारी पुजारियों ने महंत के परिजनों, पुलिस और मंदिर आने वाले अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन

महंत की मृत्यु की जानकारी पर मंदिर में देरशाम तक उनके अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ देखने को मिली। महंत बच्चीलाल का बुधवार को अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया ही था कि महंत के कुछ रिस्तेदारों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। सूचना महंत के झांसी निवासी भाइयों को भी दी। देरशाम तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली चौकी इंचार्ज प्रवेंद्र ने बताया कि महंत के भाई व अन्य रिश्तेदार झांसी से आ रहे हैं। फिलहाल मंदिर में मौजूद परिजनों ने किसी तरह का हंगामा नहीं किया है। कुछ लोगों ने शव का पोस्टमार्टम की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed