{"_id":"5f2860e08ebc3e63db11b52b","slug":"crime-auraiya-news-knp574896878","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में आए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर में आए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। गांव नगला जखा में सोमवार की शाम एक घर में कूलर में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर एक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। रक्षाबंधन पर राखी बांधने आईं बहनों की अपने भाई को राखी बांधने की इच्छा अधूरी रह गई।
गांव नगला जखा निवासी किसान शिवनाथ का पुत्र नितिन (18) शाम लगभग चार बजे कूलर के पास बैठा था। इसी बीच कूलर में आए करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन फानन में बिजली आपूर्ति कटवाई।
इसके बाद परिजन नितिन को अछल्दा सीएचसी ले गए। वाहं डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। मृतक की फर्रूखाबाद एवं इटावा में रहने वालीं बहनें राखी बांधने आईं थीं। राखी बांधने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच करंट लगने से युवक की मौत होने से बहनों का रो रोकर हाल बेहाल है।