फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बाइक सवार दंपति से मोबाइल जेवर और नकदी लूट

Fri, 31 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव कटिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति से जेवर व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला, ऐरवा कटरा थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने कड़ी नाकाबंदी कराई, लेकिन लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव मिश्रपुर निवासी अमित यादव गुरुवार को दोपहर अपनी पत्नी बीनू, पुत्री काव्या व आव्या के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव कटिया के पास बंबा पर पीछे से आए पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति की बाइक को तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद असलहे के बल पर महिला के गले में पड़ी जंजीर, मंगलसूत्र व 4 अंगूठी, पर्स में रखे 2 हजार रुपए व 2 मोबाइल फोन लूट कर कन्नौज की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित दंपति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुकेश सिंह सिंह, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्र की कड़ी नाकेबंदी कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस संबंध क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द लुटेरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed