{"_id":"5f2316a48ebc3e63c338e793","slug":"crime-auraiya-news-knp5742091188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमिगी बुखार से बचाएगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमिगी बुखार से बचाएगी वैक्सीन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बच्चों में होने वाले दिमागी बुखार, निमोनिया व इंफेक्शन सहित तमाम बीमारियों से बचाव के लिए आठ अगस्त से पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर फफूंद पीएचसी में एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विक्रम स्वरूप सिंह ने बताया कि बच्चों में दिमागी बुखार (मेनिजाइटिस), निमोनिया, खून में इंफेक्शन व कान बहना सहित तमाम संक्रामक रोगों का खतरा रहता है। इससे रोकथाम और सुरक्षा के लिए एक साल से कम बच्चों के लिए पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें डेढ़ महीने के बच्चे को पहला टीका, साढ़े तीन महीने पर दूसरा, नौ महीने पर तीसरा टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित और असरदार है।
प्रशिक्षण के दौरान डीबीएस जेडी चौधरी, आईओ दिबियापुर हिमांशु, आईओ फफूंद मांडवी पाल रामपाल सिंह, डब्ल्यूएचओ राकेश चौहान, शिवेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।