{"_id":"5f1f1caf8ebc3e9ff02e7617","slug":"crime-auraiya-news-knp5736321156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत के खाते से 4.80 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत के खाते से 4.80 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
रुरुगंज(औरैया)। विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत कुसमरा के ग्राम प्रधान विजय सेंगर ने खाते से 4.80 लाख रुपये निकाले जाने की तहरीर दी है। बताया कि उनकी ग्राम पंचायत का सरकारी खाता औरैया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है।
दो जुलाई से लेकर बीस जुलाई तक पांच चेक से पेमेंट निकाल लिया गया। दो दिन पूर्व जब बैंक जाकर अपना खाता चेक किया तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित प्रधान ने बिधूना कोतवाली में बैंक प्रबंधक अभिराम दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे निकालने की तहरीर दी है।
प्रधान ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने बताया कि बैंक द्वारा जिन चेक से भुगतान किया गया है वह सभी चेक मेरे पास मौजूद हैं । थानाध्यक्ष बिधूना विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।