{"_id":"5f1f1a838ebc3e63b05e7dde","slug":"crime-auraiya-news-knp573630362","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान से बोरियां और गत्ते लाद ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान से बोरियां और गत्ते लाद ले गए चोर
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। मुरादगंज तिराहे पर रविवार की रात चोर किराने की दुकान का ताला काटकर बोरियों व गत्तों में भरकर लगभग 50 हजार का सामान समेट ले गए। खास बात यह है कि तिराहे पर जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है, वहां पर पुलिस पिकेट भी मौजूद रहती है।
मुरादगंज तिराहे पर लख्मीचंद कुशवाहा की किराने की दुकान है। रविवार की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ताला कटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। लख्मीचंद कुशवाहा के मुताबिक चोर पीछे बाउंड्री से घुसकर ऊपर छत पर चढ़ अंदर दुकान की गैलरी में घुसे और फिर दरवाजे का ताला काटकर पंद्रह गत्ता साबुन, पांच बोरी दाल, एक मिर्च का बोरा, दो माइक्रोनी की बोरी, दो सोयाबीन की बोरी, पांच घड़ी और निरमा पाउडर की बोरी व अन्य किराने का सामान सहित पचास हजार से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। एसओ राजेश सिंह ने बताया की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
औरैया शहर के मोहल्ला भीखमपुर निवासी विकास ने चोरी की तहरीर दी है। बताया कि 20 जुलाई को क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर स्थित उसके कारखाने से जनरेटर व हुक समेत अन्य सामान चोरी हो गया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।