फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे को रिमांड पर लेगी पुलिस

Sun, 26 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एसपी सुनीति ने बताया कि अमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाबत पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे की कार पांच जुलाई को दिबियापुर रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। उसी दिन उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। पंद्रह दिन बाद अमित दुबे मथुरा में रिफाइनरी क्षेत्र में मिला था, उसके हाथ पैर बंधे थे। प्रापर्टी डीलर अमित दुबे ने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान अपहरण की कहानी से पुलिस को पहले गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसिया पूछताछ में पूरी हकीकत बयां करते ह्ुए अपहरण की घटना को झूठा बताया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। उधर अमित दुबे द्वारा कई लोगों से लिए रुपये वापस न करके उनके ऊपर अपहरण करने का आरोप लगाया था। जिसमें शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित डॉ.सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने पिछले दिनों प्रापर्टी डीलर अमित दुबे पुत्र कमलेश दुबे निवासी गांव लक्ष्मणपुर पिलख थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात हाल निवास विजयपथ खंड गोमती नगर लखनऊ से जमीन दिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रापर्टी डीलर ने जमीन दिलाने व बैनामा कराने के नाम पर उससे 40 लाख रुपये ले लिए। बताया कि इसके बाद अमित ने उसे न तो जमीन ही दी और न ही रुपया वापस किया। इस पर उसने जब कई बार अपने रुपये वापस मांगे तो अमित ने उसे गुमराह करते हुए फर्जी चेक दी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अमित से फर्जी चेक देने की बात कही तो अमित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं धोखाधड़ी व जालसाजी करके उसके रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रापर्टी डीलर अमित दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले में एसपी सुनीति ने बताया कि अमित को रिमांड पर लेकर अभी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed